Kangra: हिमाचल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खैर की लकड़ी से भरी जीप जब्त, जलाने की हुई कोशिश

Date:

--Advertisement--

नूरपुर वन मंडल के तहत वन विभाग की टीम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से भरी एक जीप जब्त की। इस जीप में करीब 23 खैर के मोच्छे थे, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वन विभाग ने जीप को वन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया और इसे आरओ कार्यालय नूरपुर के परिसर में खड़ा कर दिया।

रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात लोगों ने जब्त की गई जीप और उसमें रखी खैर की लकड़ी को जलाने की कोशिश की। हालांकि, विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता के कारण आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और बड़ी घटना को टाल दिया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

डीएफओ नूरपुर अमित शर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बदूही के पास एक जीप में खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। इसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जीप को पकड़ लिया और उसमें रखी लकड़ी को जब्त कर लिया। जीप चालक को भी हिरासत में लिया गया। जब्त वाहन को आरओ कार्यालय के परिसर में रखा गया था, लेकिन रात को अज्ञात व्यक्तियों ने इसे जलाने की कोशिश की। यह हमला सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और साक्ष्य नष्ट करने की मंशा से किया गया।

वन विभाग ने इस घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरओ कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के बाद विभाग ने फॉरेस्ट चेकपोस्ट के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि विभाग इस वर्ष अवैध वन कटाई के खिलाफ अभियान चला रहा है और अब तक इस वर्ष चार वाहन जब्त किए गए हैं। विभाग अवैध लकड़ी तस्करी को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है, ताकि जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।