Shimla: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर अवैध खोखों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुफरी और ढली के बीच प्रशासन ने अवैध रूप से लगाए गए सड़क किनारे खोखों और ढाबों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए। पुलिस बल और जेसीबी की मदद से इन अवैध दुकानों को हटाया गया। यह पाया गया कि स्थानीय निवासियों के साथ-साथ कुछ बाहरी लोग भी इन खोखों का संचालन कर रहे थे। वे बिना अनुमति के मैगी, चिप्स और अन्य खाद्य पदार्थ बेच रहे थे।

इससे पहले भी प्रशासन ने इन कारोबारियों को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर से यहां आकर अपने खोखे लगा लेते थे। खासकर पर्यटन सीजन में, इन अवैध दुकानों की वजह से सड़क पर गाड़ियों का जाम लग जाता था। पर्यटक और स्थानीय लोग यहां रुककर खाने-पीने में व्यस्त हो जाते थे, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी।

स्थानीय स्थायी दुकानदारों, रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायियों ने भी इस समस्या पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वे नियमों का पालन करते हुए कर चुकाते हैं, जबकि ये अवैध दुकानदार बिना किसी अनुमति के कारोबार कर रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।

प्रभावित कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है। एक दुकानदार ने कहा, “हम यहां लंबे समय से कारोबार कर रहे थे और इससे हमारा परिवार चलता था। अब हम बेरोजगार हो गए हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमें व्यापार करने के लिए स्थायी जगह दी जाए।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।