Shimla: Jammu-Kashmir से अवैध सेब, खुबानी और बादाम के पौधे पकड़े गए, बागवानी विभाग ने की कड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बागवानी विभाग ने जम्मू-कश्मीर से अवैध रूप से लाए जा रहे करीब 33 हजार सेब, खुबानी और बादाम के पौधे पकड़े हैं। इन पौधों की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये है और इन्हें दो पिकअप वाहनों में लाया जा रहा था। पिकअप के चालकों से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई प्रमाणिक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए, जिसके कारण इन पौधों को जब्त कर जलाया गया। ये पौधे कुल्लू को ले जाए जा रहे थे।

इस मामले में बागवानी विभाग की सख्ती के बावजूद बाहरी राज्यों से अवैध रूप से पौधों का हिमाचल में लाया जाना थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर सर्दियों में सेब के पौधों की मांग बढ़ने के कारण यह अवैध व्यापार सक्रिय हो जाता है।

रविवार को बागवानी विभाग के अधिकारियों ने जिला मंडी के खलियार में छापेमारी के दौरान दो पिकअप (नंबर जेके-03 एम 0640 और जेके-03 एम 4290) को रोका। इन पिकअप में सवार मुश्ताक अहमद और फिरोज अहमद भट्ट से जब दस्तावेज मांगे गए, तो वे इसे प्रस्तुत करने में नाकाम रहे। विभाग ने उन्हें 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

जांच में यह सामने आया कि इन पिकअपों में से एक में उत्तराखंड बागवानी विभाग का बिल था, जबकि दूसरे में कुल्लू स्थित किसी नर्सरी का बिल था। लेकिन कुल्लू से किसी बागवानी संस्थान ने इन पौधों को मंगवाने की पुष्टि नहीं की। इसके बाद, बागवानी विभाग ने इन पौधों को जलाने का निर्णय लिया।

बिना प्रमाणिकता के पौधे लाने से राज्य में सेब और अन्य फलों के पौधों में बीमारी फैलने का खतरा रहता है। बागवानी विभाग ने जब इनसे फाइटोनरी प्रमाण पत्र मांगा, तो वह प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसे में इन पौधों में वायरस का खतरा हो सकता है। पिछले सेब सीजन में राज्य में कई स्थानों पर सेब के पौधों में अल्टरनेरिया और पतझड़ रोग देखा गया था, जिसके कारण बागवानी विभाग ने एडवाइजरी जारी की थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।