पालमपुर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध – आशीष बुटेल

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 9 अक्तूबर: शहरी विकास और शिक्षा के मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध होकर कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत बगौड़ा के ठंडा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बिजली, और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उनकी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर 600 करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

बगौड़ा ग्राम पंचायत में उनकी विधायक निधि से करीब 40 लाख रुपये के 38 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही कुसमल बहाव सिंचाई योजना के सुधार के लिए नाबार्ड से 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

आशीष बुटेल ने ठंडा बाबा मंदिर परिसर में फर्श और रेलिंग के लिए 3 लाख रुपये की घोषणा की, और साथ ही पंचायत के वार्ड नंबर 5 में 3 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाने की भी घोषणा की। मंदिर परिसर में 2 लाख रुपये की लागत से एक शेड का निर्माण किया गया है, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर पालमपुर खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभय कोहली, ग्राम पंचायत प्रधान सुभाष चंद, और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

HIM Live TV पर विज्ञापन के लिए कृपया हमसे संपर्क करें!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।