HRTC भर्ती में बड़ा बवाल! 50 पदों के लिए पहुंचे 2000 से ज्यादा अभ्यर्थी, हंगामे के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोटा बाइपास स्थित एक होटल में शुक्रवार को एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, टेक्नीशियन सहित करीब 50 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बाद रद्द करनी पड़ी। भर्ती के लिए प्रदेशभर से 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से मौके पर स्थिति बेकाबू हो गई। इस दौरान होटल परिसर में तोड़फोड़ भी हुई, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे के बाद अभ्यर्थियों ने समुचित व्यवस्था नहीं होने और साक्षात्कार प्रक्रिया को लेकर विरोध शुरू कर दिया। कुछ अभ्यर्थियों का आरोप था कि साक्षात्कार पहले से शुरू कर दिए गए, जबकि सभी उम्मीदवारों के लिए समान व्यवस्था नहीं थी। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हंगामे में बदल गया।

स्थिति बिगड़ने पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एचआरटीसी के अधिकारी और पुलिस टीम करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। हालांकि बढ़ते तनाव को देखते हुए दोपहर करीब 12 बजे भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि हंगामा शुरू होने से पहले केवल करीब 20 अभ्यर्थियों का ही साक्षात्कार लिया जा सका था।

Advertisement

अभ्यर्थियों ने मांग की कि यदि भर्ती प्रक्रिया रद्द की जाती है तो पहले लिए गए साक्षात्कार भी निरस्त किए जाएं। उनका कहना था कि या तो सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाए या फिर पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए।

हंगामे के दौरान होटल के मुख्य प्रवेश द्वार, फ्रिज, गमलों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

निजी कंपनी के उपप्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल में हुए नुकसान की भरपाई कंपनी की ओर से की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रद्द कर दी गई है।

Advertisement

वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव के लिए ली जानी थीं। उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया रद्द होने की सूचना मिली है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हिमाचल में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! सरकार ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का लिया बड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का बड़ा फैसला लिया है। संयुक्त टीम दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगी और वहां सुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

हिमाचल हाईकोर्ट के दो बड़े फैसले! HRTC ड्राइवर के वेतन मामले में राहत, शिक्षक बिक्रम सिंह को मिली अग्रिम जमानत

हिमाचल हाईकोर्ट ने एचआरटीसी ड्राइवर के वेतन पुनर्निर्धारण मामले में निगम को दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सुजानपुर से जुड़े मामले में स्कूल शिक्षक बिक्रम सिंह को अग्रिम जमानत भी प्रदान की गई है।

Himachal: सोनम वांगचुक के समर्थन में सोलन में फूटा जनआक्रोश! युवाओं ने की भूख हड़ताल, पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को महाप्रदर्शन का...

सोलन में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल कर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को महाप्रदर्शन का भी ऐलान किया।

Solan: बद्दी में बाइक चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा! हरियाणा का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

बरोटीवाला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का तेजी से खुलासा करते हुए हरियाणा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।