Shimla: HRTC कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा – वेतन के साथ 4% डीए बढ़ोतरी की मंजूरी

Date:

--Advertisement--

प्रदेश सरकार ने दीवाली के अवसर पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) के 12,000 कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में 4% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह भत्ता उन्हें 28 अक्टूबर को मिलने वाले अक्टूबर माह के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसके अलावा, एचआरटीसी के पेंशनभोगियों को भी 4% डीए की किस्त दी जाएगी।

इसके साथ ही दीवाली से पहले चालकों और परिचालकों के लम्बित नाइट ओवरटाइम भुगतान का भी निपटारा किया जाएगा। हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ (इंटक) शिमला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलाध्यक्ष समर चौहान के नेतृत्व में सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की, जिसमें उन्होंने एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए 4% डीए बढ़ाने और चालकों-परिचालकों के नाइट ओवरटाइम के भुगतान की मांग रखी।

उपमुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से इस पर आदेश जारी किए और 28 अक्टूबर को वेतन के साथ 4% डीए एवं दीवाली से पहले नाइट ओवरटाइम के भुगतान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस खबर ने एचआरटीसी कर्मचारियों में उत्साह का संचार कर दिया है और उनकी दीवाली की खुशियां दोगुनी कर दी हैं।

सरकार की ओर से एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश

उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, एचआरटीसी प्रबंधन ने भी कर्मचारियों के डीए और ओवरटाइम भुगतान के लिए आंतरिक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से कर्मचारियों में संतोष और प्रसन्नता की लहर है, और वे भविष्य में और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।