Kangra: घाटी पुल पर खाई में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, 25 यात्री सुरक्षित

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: हिमाचल परिवहन निगम की ऊना डिपो की एक बस, जो तलवाड़ा से होशियारपुर वाया डाडासीबा जा रही थी, कांगड़ा के घाटी पुल के पास दोपहर 12 बजे के करीब खाई में गिरने से बाल-बाल बची। चालक ने सामने से आ रही एक कार को पास देने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बस का अगला टायर कच्ची मिट्टी में धंस गया और बस असंतुलित हो गई।

बस में लगभग 25 यात्री सवार थे और पुल से करीब 20 फुट नीचे गहरी खाई थी। लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बस के फंसने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे बाद जेसीबी की मदद से बस को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने प्रधानाचार्य और निरीक्षण शाखा में सेवाएं दीं। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए संस्था भी बनाई थी।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।