हिमाचल: HPTDC की वोल्वो बस सेवा शिमला-नई दिल्ली रूट पर फिर से शुरू, ऑनलाइन बुकिंग भी उपलब्ध

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) ने शिमला-नई दिल्ली रूट पर अपनी वोल्वो बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। हाल ही में हुए सफल ट्रायल के बाद, यह सेवा अब नियमित रूप से चलाएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। शनिवार को, यह बस शिमला से शाम 8:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई, जिसमें शाम तक लगभग आठ यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। इसके अलावा, रविवार को नई दिल्ली से शिमला आने के लिए भी बुकिंग में तेजी आई है।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के प्रारंभ होते ही पर्यटकों ने सीटें सुरक्षित करनी शुरू कर दी हैं। एचपीटीडीसी की वोल्वो बस शिमला की विक्ट्री टनल से रात 8:30 बजे रवाना होगी और सुबह 5:30 बजे हिमाचल भवन नई दिल्ली पहुंचेगी। अगले दिन, यह बस नई दिल्ली के हिमाचल भवन से रात 9:00 बजे रवाना होगी और सुबह 6:00 बजे शिमला की विक्ट्री टनल पहुंचेगी। इस रूट पर केवल एक ही बस संचालित होगी, यानी यह बस शिमला से दिल्ली जाएगी और अगले दिन दिल्ली से शिमला लौटेगी।

किराया जानकारी: शिमला से नई दिल्ली तक का किराया प्रति यात्री 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। एचपीटीडीसी के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीप राम ठाकुर ने पुष्टि की कि इस रूट पर वोल्वो बस सेवा अब शुरू हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली और मनाली के बीच पहले से एक और वोल्वो बस चल रही है, जो नई दिल्ली से शाम 6:30 बजे और मनाली से शाम 5:30 बजे रवाना होती है, जिसका किराया 1,600 रुपए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ‘यूएन संगम 2026’ आयोजित किया गया। पांच प्रतियोगिताओं में धर्मशाला और नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चंबा में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, पर्यटन-होमस्टे से युवाओं को रोजगार और हिमाचल को नई रफ्तार

चंबा में डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पर्यटन, होमस्टे, बागवानी और स्थानीय संसाधनों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास अपनाने की भी अपील की।