700 में से 698 अंक लेकर चमके हिमाचल के दो सितारे! अभिनव और रूहानी ने पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में ऊना जिले के अम्ब उपमंडल ने शानदार प्रदर्शन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिपोह मिसरां के दो मेधावी विद्यार्थियों अभिनव मेहता और रूहानी धीमान ने 700 में से 698 अंक हासिल कर पूरे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कोटला निवासी अभिनव मेहता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। अभिनव के पिता महेश मेहता व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता शालू मेहता गृहिणी हैं। अभिनव ने कहा कि वह भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। बेटे की इस उपलब्धि के बाद परिवार और गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वहीं, रूहानी धीमान ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया है। रूहानी ने खास तौर पर अपने दादा ओंकार चंद धीमान, दादी उर्मिला धीमान और माता-पिता का आभार जताया। रूहानी एक शिक्षित परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा ओंकार चंद धीमान शिक्षा विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि पिता अरुण कुमार धीमान स्थानीय स्कूल में गणित के प्रवक्ता हैं। उनकी माता शायना धीमान गृहिणी हैं।

थड़ा (पंजोआ लडोली) निवासी रूहानी का सपना भी इंजीनियर बनना है। उनकी इस उपलब्धि से छोटी बहन अनन्या भी बेहद उत्साहित हैं। परिवार के घर लगातार लोग पहुंचकर दोनों मेधावी छात्रों को बधाई दे रहे हैं।

दोनों विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों के सहयोग से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। क्षेत्र के लोग इन दोनों छात्रों की सफलता को पूरे इलाके के लिए गर्व की बात बता रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।