Kangra: HP Shiva Cluster पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया, बोले- सिंचाई में देरी हुई तो होगी कार्रवाई, 15 दिन में पूरा करें काम

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 16 जुलाई। शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गुरुवार को शाहपुर के झुलाड स्थित एचपी शिवा क्लस्टर से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में केवल सिंह पठानिया ने जल शक्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि एचपी शिवा क्लस्टर क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग अपने हिस्से के अधिकांश कार्य पूरे कर चुका है और अब पौधरोपण का उपयुक्त समय चल रहा है। यदि समय रहते सिंचाई की व्यवस्था नहीं हुई तो पौधरोपण प्रभावित होगा, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बैठक के बाद विधायक ने झुलाड स्थित प्लांट हेल्थ क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लिनिक में शेष बचे सभी कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि यह सुविधा जल्द से जल्द क्षेत्र के बागवानों को उपलब्ध कराई जा सके।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम को गति दें।

इस समीक्षा बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जम्वाल, उपनिदेशक बागवानी विभाग अलक्ष पठानिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, प्रधान मंजू देवी, करतार सिंह, रमन कायस्था, दुष्यंत कायस्था, कुलदीप सिंह, विनोद चम्बयाल सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Kangra: 25 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के रक्कड़ थाना क्षेत्र की सरड़ डोगरी पंचायत में 25 वर्षीय ममता कुमारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें नादौन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himachal: नए जिलों पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- पुरानी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और अब नए वादे क्यों?

हिमाचल में नए जिलों के गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी चुनावी गारंटियां पूरी नहीं हुईं और चुनावी वर्ष में नए जिलों के गठन के लिए आयोग बनाना जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।