Himachal: हिमाचल के स्कूलों में जल्द खुलेगी हैडमास्टर भर्ती की बड़ी खिड़की, विभाग ने जारी किए अहम निर्देश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग आने वाले समय में स्कूलों में खाली पड़े हैडमास्टर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है। ये पद टीजीटी शिक्षकों और प्रमोटी लेक्चरार से भरे जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने शिक्षकों से विकल्प (ऑप्शन) मांगे हैं। इस प्रक्रिया में वही नियम लागू होंगे, जिनके बारे में कार्मिक विभाग ने 3 दिसंबर 2014 को निर्देश जारी किए थे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों को अपने आवेदन और आवश्यक दस्तावेज संबंधित प्रधानाचार्य से सत्यापित और अनुशंसित करवाकर भेजने होंगे। सभी दस्तावेज 31 जनवरी 2026 तक या उससे पहले निदेशालय में पहुंच जाने चाहिए। विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि फैक्स या ईमेल के जरिए भेजे गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विभाग का कहना है कि जो शिक्षक निर्धारित अवधि में विकल्प नहीं भर पाएंगे, वे उन कनिष्ठों के बराबर दावा नहीं कर सकेंगे जिन्होंने समय पर हैडमास्टर पदोन्नति का विकल्प चुना होगा। इसके अलावा, ऐसे टीजीटी जिन्हें 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना ऑप्शन के प्रवक्ता पद पर पदोन्नति मिली थी, उन्हें भी हैडमास्टर पद के लिए पात्र माना जाएगा।

नियमों के अनुसार, एक बार उम्मीदवार को उसके चुने गए विकल्प के आधार पर पदोन्नति मिल जाती है, तो वह आगे किसी अन्य माध्यम से पदोन्नति का हकदार नहीं होगा और न ही अपना विकल्प वापस ले सकेगा। चुना गया विकल्प उसके पूरे सेवाकाल के लिए अंतिम और अपरिवर्तनीय माना जाएगा।

विभाग ने यह भी कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार यदि अपनी श्रेणी का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए मान्य श्रेणी प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विभाग ने टीजीटी की वरिष्ठता संख्या के साथ बायोडाटा के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।