Solan: परवाणू में 170 करोड़ का जीएसटी घोटाला उजागर: एआई से बनाए फर्जी डॉक्यूमेंट, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

Date:

--Advertisement--

परवाणू स्थित साउथ जोन जीएसटी विंग को नकली और धोखेबाज टैक्सपेयर्स पर बड़ी कार्रवाई में अहम सफलता मिली है। इन फर्जी कारोबारियों ने एआई से छेड़छाड़ किए गए डॉक्यूमेंट जैसे बिजली के बिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट डीड, सहमति पत्र और मोबाइल नंबर अपलोड कर बिना पहचान उजागर किए जीएसटीआईएन रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिया था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन ई-स्टैंप पेपर का इस्तेमाल असली प्रोफेशनल्स—जैसे शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और डॉक्टर—ने अपने रेंट डीड के लिए किया था, उन्हें एआई से एडिट करके इन फर्जी टैक्सपेयर्स ने अपने व्यापारिक मकसद के लिए उपयोग किया। जांच में पता चला कि जिन मकान मालिकों के दस्तावेज इस्तेमाल हुए, उन्हें पिछले छह महीनों में उनके पते पर करोड़ों के बिजनेस टर्नओवर की कोई जानकारी नहीं थी।

इसके अलावा आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी सफाई कर्मचारियों, माली और घरेलू नौकरों के पाए गए, जिन्हें इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि उनके नाम पर इतना बड़ा कारोबार दिखाया जा रहा है। पकड़े गए 9 फर्जी टैक्सपेयर्स में से 5 शिमला जिले, 3 सोलन और 1 ऊना जिले से जुड़े मिले। ये सभी तेलंगाना, राजस्थान और कर्नाटक के बैंक खातों का इस्तेमाल कर कारोबार कर रहे थे, जबकि उनकी करीब 90 फीसदी बिक्री हिमाचल से इन राज्यों को दिखाई गई थी।

विभाग की जांच में सामने आया कि इन 9 फर्जी करदाताओं ने 941.39 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी वाला व्यापार किया, जिससे 170 करोड़ रुपए के जीएसटी की चोरी हुई। विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी के जीएसटीआईएन तुरंत रद्द कर दिए हैं। इनमें से कुछ फर्जी कारोबारियों का नेटवर्क शिमला और सोलन के अंदरूनी इलाकों के साथ-साथ ऊना के हरोली इलाके तक जुड़ा मिला है।

फर्जी टैक्सपेयर्स के आईटीसी क्रेडिट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। विभाग ने आम जनता को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने बिजली बिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट डीड, सहमति डॉक्यूमेंट, मोबाइल नंबर और ई-स्टैंप पेपर सुरक्षित रखें, क्योंकि इनके गलत हाथों में जाने से फर्जी बिलिंग और फर्जी रजिस्ट्रेशन जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

सभी मंडलाधिकारी, एएसटीईओ और एसटीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नए आवेदक को जीएसटीआईएन देने से पहले उसकी पहचान और वास्तविकता की पूरी जांच की जाए। संयुक्त आयुक्त जीएसटी विंग दक्षिण क्षेत्र, परवाणू जीडी ठाकुर ने कहा कि विभाग की विभिन्न टीमों और आईटी स्टाफ ने इस बड़े घोटाले का खुलासा कर सराहनीय काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 170 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को रोककर बड़ी राजस्व हानि बचाई गई है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।