Himachal: हिमकेयर योजना के अंतर्गत जुलाई 2025 में भी जारी रहेगा कार्ड पंजीकरण: मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य बीमा योजना हिमकेयर के अंतर्गत अब जुलाई 2025 में भी नए कार्डों का पंजीकरण किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बताया कि आमतौर पर हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण वर्ष में केवल मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर महीनों में किया जाता है। लेकिन इस बार जुलाई महीने में भी यह प्रक्रिया जारीरहेगी, जिससे पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे।

डॉ. पाठक ने बताया कि हिमकेयर कार्ड की वैधता एक वर्ष के लिए होती है और इसका नवीनीकरण वैधता समाप्त होने की तिथि के 30 दिनों के भीतर कराना अनिवार्य है। यदि समय पर नवीनीकरण नहीं कराया गया तो लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि हिमकेयर योजना के तहत लोकमित्र केंद्र, सामान्य सेवा केंद्र (CSC) तथा साइबर कैफे में कार्ड बनवाए जा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को निर्धारित प्रीमियम राशि के अतिरिक्त ₹50 सेवा शुल्क देना होगा। इसके अलावा, आवेदक स्वयं भी www.hpsbys.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, और श्रेणी प्रमाण पत्रअपलोड करना अनिवार्य होगा। यही दस्तावेज लोकमित्र केंद्रों या साइबर कैफे में पंजीकरण के समय भी आवश्यक होंगे।

हिमकेयर योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में दाखिल होने पर एक परिवार को ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। योजना के लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ PGI चंडीगढ़ और AIIMS बिलासपुर में भी निःशुल्क इलाज का लाभ ले सकते हैं। साथ ही, कुछ पंजीकृत निजी अस्पतालों में केवल डायलिसिस रोगियों के लिए मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध है। योजना में सामान्य और गंभीर बीमारियों दोनों का इलाज शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते नया कार्ड बनवाएं या पुराने कार्ड का नवीनीकरण कराएं, ताकि योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार लाभ उठाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।