Chamba: चंबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: हिमालयन घोरल के शिकार में दो शिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

चंबा जिले के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र अप्पर रेंज धरेड़ी के गुराड़ गांव में वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को हिमालयन घोरल का अवैध शिकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि कुछ लोग घोरल का शिकार कर चुके हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की ओर से वनरक्षक विनोद और नवीन को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।

वनरक्षकों ने गुराड़ गांव पहुंचकर देखा कि दो व्यक्ति मृत हिमालयन घोरल के साथ मौजूद हैं और उनके पास 12 बोर की बंदूक भी है। मौके पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने मृत वन्य प्राणी और शिकार में प्रयुक्त बंदूक को अपने कब्जे में लिया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की गई। वन विभाग ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

डीएफओ वन मंडल चंबा, कृतज्ञ कुमार ने जानकारी दी कि हिमालयन घोरल को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है, जिसके तहत इसका शिकार करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि विभाग आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी व विभागीय कार्रवाई कर रहा है।

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने सराहना की है। यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग की सतर्कता का उदाहरण है और यह स्पष्ट संकेत है कि हिमाचल में वन्यजीव अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।