Himachal: हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस कौशांबी में पलटी, 26 श्रद्धालु घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुनिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एक मिनी बस सोमवार शाम कौशांबी जिले में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शिमला से प्रयागराज जा रहे यात्रियों के लिए उस समय हुआ जब उनकी बस हाइड्रा से टकराकर पलट गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल-चाल लिया। घटना के तुरंत बाद डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने हादसे के बाद हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस और हाइड्रा को क्रेन की मदद से हटाया और यातायात बहाल किया। हादसे में जिन श्रद्धालुओं को चोटें आईं, उनमें से 10 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं में अधिकतर महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार हैं:

  1. बविता पत्नी सुरेंद्र (45)
  2. नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60)
  3. चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60)
  4. पार्वती पत्नी नंदलाल (62)
  5. सीता देवी पत्नी तेजराम (55)
  6. कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47)
  7. विमला देवी पत्नी सालिगराम (58)
  8. दयापति पत्नी देवीचंद्र (54)
  9. ममता पुत्री देवीचंद्र (30)
  10. आषवी पुत्री अंकितराज (25)
  11. बाबूराम पुत्र दयाराम (65)
  12. मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48)
  13. महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50)
  14. रूपराम पुत्र राज कुमार (40)
  15. लेखराज पुत्र दिलकराम (51)
  16. बब्लू पुत्र दिलेर राम (39)
  17. लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60)
  18. ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50)
  19. नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45)
  20. गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70)
  21. धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65)
  22. पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20)
  23. तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75)
  24. रुपराम पुत्र राजकुमार (40)

हादसे के बाद एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर है, और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। बाकी सभी श्रद्धालुओं को अस्पताल में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पताल में रहने-खाने की व्यवस्था भी की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।