Himachal: हिमाचल में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, 3% स्पोर्ट्स कोटा से 99 को मिली सरकारी नौकरी, सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत खेल कोटा तय किया है। इसके तहत वर्ष 2024 से अब तक 99 खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश के 68 खंडों में युवा स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं, जबकि प्रत्येक जिला मुख्यालय में भी एक-एक स्वयंसेवक तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान खेल गतिविधियों पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नादौन में करीब 9,735 वर्ग मीटर क्षेत्र में 112.49 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंडोर बहुद्देश्यीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाएं, आकर्षक पुरस्कार राशि, बेहतर डाइट मनी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि के साथ-साथ डाइट मनी में भी बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने महिला टी-20 विश्व कप का उल्लेख करते हुए कहा कि रेणुका ठाकुर ने पांच विकेट लेकर टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और इतिहास रचा। इसके अलावा ढाका में आयोजित महिला विश्व कप कबड्डी-2025 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम में हिमाचल की कप्तान ऋतु नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, भावना और चंपा का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा।

उन्होंने चंबा जिला के रेटा गांव की सीमा की भी प्रशंसा की, जो राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 25,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रदेश की पहली महिला बनीं। इसी तरह शिमला जिला के रोहड़ू की ज्योतिका दत्ता ने फेंसिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की बेटियां हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।