Sirmaur: हिमाचल में दर्दनाक बस हादसा: पाले और ओवरलोडिंग ने लीं 14 जानें, 52 घायल जिंदगी से जूझ रहे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 52 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में हादसे की वजह सड़क पर जमी बर्फ की फिसलन और बस में तय क्षमता से अधिक सवारियां होना सामने आया है।

सोलन अस्पताल में उपचाराधीन एक यात्री ने बताया कि यह मंजर किसी डरावने सपने से कम नहीं था। बस जैसे ही हरिपुरधार के पास पहुंची, सड़क पर जमी पाले की पतली परत घातक साबित हुई। टायर फिसलते ही बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक ने आखिरी पल तक बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारी और ओवरलोड बस ढलान की ओर लुढ़क गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई में गिरते समय बस ने करीब पांच बार पलटी खाई। हर पलटी के साथ बस का ढांचा टूटता चला गया और अंदर बैठे यात्रियों की चीख-पुकार आसपास की वादियों में गूंजती रही। हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण देवदूत बनकर सामने आए। प्रशासन और एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही लोग खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने लगे। कई ग्रामीणों ने अपने कंधों पर घायलों को उठाकर सड़क तक पहुंचाया। घायल दिव्यांशी और ललित ने बताया कि बस गिरते ही चारों तरफ अंधेरा और चीखें थीं, लोग एक-दूसरे के नीचे दबे हुए थे और मदद के लिए हाथ-पांव मार रहे थे।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में माघी उत्सव की तैयारियों के चलते बस में सामान्य से कहीं अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे से कुछ देर पहले बस की छत पर बैठे यात्री नीचे उतर गए थे। 37 सीटों वाली इस निजी बस (HP-64-6667) में कुल 66 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में चालक समेत 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 52 घायलों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज, सोलन, राजगढ़, शिमला और चंडीगढ़ के पीजीआई में चल रहा है।

यह हादसा बस मालिक प्रताप सिंह के परिवार के लिए भी भारी त्रासदी बनकर आया। बस में उनके परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जिनमें से 9 साल की भतीजी रियांशी और 4 साल के मासूम क्यान की मौत हो गई।

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हाल जाना और राहत कार्यों की निगरानी की। राज्य सरकार ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।