हिमाचल के स्कूली बच्चों के लिए बड़ा मौका, पेंटिंग बनाकर जीतें 1 लाख रुपये, लैपटॉप और शैक्षणिक यात्रा; जानें पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने वाली बड़ी पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं 15 अक्तूबर तक आयोजित होंगी, जबकि राज्य स्तर पर चयनित 100 विद्यार्थियों के बीच मुकाबला नवंबर में शिमला में होगा। हिमाचल में इस प्रतियोगिता का आयोजन एसजेवीएन करेगा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी पेंटिंग के जरिए ऊर्जा संरक्षण का संदेश देना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये नकद, लैपटॉप और स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय विजेताओं को जनवरी 2027 में माता-पिता के साथ मध्य प्रदेश की पूरी तरह प्रायोजित शैक्षणिक यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे बड़े पुरस्कार

राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 50 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और रजत पदक मिलेगा, जबकि तीसरे स्थान के विजेता को 30 हजार रुपये, लैपटॉप और कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 10 विद्यार्थियों को 15-15 हजार रुपये और टैबलेट के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी। पांचवीं, छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थी समूह-अ में, जबकि आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी समूह-ब में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को ‘स्कूल और घर में ऊर्जा संरक्षण’ तथा ‘ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है’ में से किसी एक विषय पर पेंटिंग बनानी होगी।

स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता दो घंटे की होगी। प्रत्येक स्कूल दोनों वर्गों से दो-दो सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग चुनकर एसजेवीएन के नोडल अधिकारी को भेजेगा। इसके बाद विशेषज्ञ जूरी इन प्रविष्टियों में से प्रत्येक वर्ग के 50-50 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करेगी।

शिमला में होगा 100 विद्यार्थियों के बीच मुकाबला

राज्य स्तर की ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर के बीच शिमला में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को दो हजार रुपये की प्रतिभागिता राशि और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। विद्यार्थी के साथ आने वाले दो अभिभावकों के आने-जाने का नियमानुसार यात्रा खर्च भी एसजेवीएन वहन करेगा।

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर 30 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 10 विद्यार्थियों को 7,500-7,500 रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।

हिमाचल के तीन विजेता दिल्ली में करेंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेता 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के दिल्ली आने-जाने के साथ ठहरने की व्यवस्था एसजेवीएन की ओर से की जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के साथ ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी अवसर मिलेगा।

2023 से 2025 के विजेताओं के लिए खास नियम

प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण नियम भी रखा गया है। वर्ष 2023 से 2025 के दौरान राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय पुरस्कार जीत चुके विद्यार्थी उसी वर्ग में दोबारा हिस्सा नहीं ले सकेंगे। हालांकि, सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।

प्रतियोगिता में कोलाज और पैचवर्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित विषयों पर पेंटिंग के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण का संदेश देना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों की समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। रैत बाजार में बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।

हिमाचल में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, 210 सीटों के लिए शुरू आवेदन; 13 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी...

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हमीरपुर के एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 210 सीटों पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 साल की बच्ची के पेट में मिली 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, डॉक्टरों ने 15 मिनट में एंडोस्कोपी से निकाली

आईजीएमसी शिमला में डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची के पेट से पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप एंडोस्कोपी की मदद से महज 15 मिनट में निकाल दी। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद बच्ची को अस्पताल लाया गया था। सफल प्रक्रिया के बाद बच्ची खतरे से बाहर है और उसे छुट्टी दे दी गई।