Himachal: हाजिरी लगाकर गायब हुआ शिक्षक, नए सत्र के पहले दिन औचक निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 42 दिनों की लंबी छुट्टियों के बाद गुरुवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। लेकिन सत्र के पहले ही दिन शिक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आ गई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर जब स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो शिक्षा खंड नारग के तहत मरयोग स्कूल में एक जेबीटी शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में हाजिरी दर्ज करने के बावजूद स्कूल से गायब मिले।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक राजीव ठाकुर उस समय हैरान रह गए जब स्कूल के रिकॉर्ड में शिक्षक की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। जब इस बारे में जांच की गई, तो न तो शिक्षक की कोई छुट्टी की अर्जी मिली और न ही फील्ड ड्यूटी पर होने का कोई आधिकारिक आदेश सामने आया। इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए उपनिदेशक ने तुरंत कड़ा संज्ञान लिया और संबंधित शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिर्फ शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की बेहद कम उपस्थिति भी चिंता का विषय रही। उपनिदेशक ने राजगढ़ और नारग शिक्षा खंड के कई स्कूलों का दौरा किया, जहां अधिकांश कक्षाओं में खाली बेंच दिखाई दीं। दुधम मतियाना प्राथमिक स्कूल में कुल 34 विद्यार्थियों में से केवल 11 छात्र उपस्थित थे। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुधम मतियाना में 91 में से सिर्फ 28 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। मरयोग स्कूल में स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां 10 में से केवल 2 बच्चे ही उपस्थित थे। इसके अलावा दाड़ो देवरिया स्कूल में भी 36 में से सिर्फ 19 विद्यार्थी ही स्कूल आए।

उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों का मार्गदर्शन करना और यह सुनिश्चित करना था कि नए सत्र के पहले दिन से ही पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो। उन्होंने सभी स्कूल प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें, ताकि विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा की विजिलेंस के सामने आज अहम पेशी, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ से पहले बढ़ी हलचल; पढ़ें पूरी खबर

धर्मशाला से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को विजिलेंस के सामने अहम पेशी होने जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों, आय के स्रोतों और दस्तावेजों से जुड़े सवालों को लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

प्रियंका गांधी का मंडी दौरा अचानक रद्द, खराब मौसम बना वजह; अब CM करेंगे दयोरी स्कूल का उद्घाटन? पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मंगलवार को मंडी के पधर स्थित दयोरी स्कूल आने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द हो गया है। 2023 की प्राकृतिक आपदा में तबाह हुए इस स्कूल को सरकार ने अब दोबारा तैयार कर दिया है। प्रियंका गांधी को स्कूल का उद्घाटन करना था, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन की संभावना है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: सरकारी CBSE स्कूलों में जल्द होंगी शिक्षकों-प्रिंसिपलों की नियुक्तियां, जानें कोर्ट ने सरकार से क्या मांगा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों और प्रिंसिपलों की नियुक्ति एवं तैनाती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सरकार से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों समेत पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, एक अन्य मामले में हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति में भेदभाव को संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन बताया है।

हिमाचल में MBBS छात्रों के लिए बड़ी राहत, अब 20 हजार रुपये कम होगी फीस; जानें नया नियम और किसे मिलेगी पूरी छूट

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। अब पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये फीस के बजाय सिर्फ 20 हजार रुपये ट्यूशन फीस देनी होगी। वहीं BPL विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी और EWS के लिए 4 लाख रुपये से कम वार्षिक आय की शर्त लागू होगी।