Una: दिनदहाड़े दुकान से डेढ़ लाख लेकर फरार हुआ बाइक सवार, CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात

Date:

--Advertisement--

चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के चंबी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बाइक सवार युवक दुकान में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब दुकान का बुजुर्ग मालिक सुदेश कुछ देर के लिए शौच के लिए बाहर गया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही सुदेश वापस अपनी दुकान में पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक युवक बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर मौजूद था। युवक ने उनसे लोकमित्र केंद्र का पता पूछा और तुरंत वहां से चला गया। शुरुआत में दुकानदार को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे।

चोरी का पता चलते ही दुकानदार तुरंत बाहर निकला, लेकिन तब तक आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो चुका था। दुकानदार ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और कुछ लोगों ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि, राहत की बात यह है कि पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम मदद मिलने की उम्मीद है।

घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

दुकानदार सुदेश ने बताया कि चोरी हुई राशि एलआईसी से संबंधित थी, जिसे उन्हें किसी को देने के लिए सुरक्षित रखा गया था। उनका बेटा सुबह ही यह रकम देकर लुधियाना चला गया था। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध बाइक या युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।