हिमाचल में छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, कई विश्वविद्यालयों पर छापेमारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया। सीबीआई ने यह कदम उस समय उठाया जब उसने छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर छह संस्थानों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। यह छापेमारी विशेष रूप से उन विश्वविद्यालयों पर की गई है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी और एमसी वर्ग के छात्रों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्तियों में धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने जिन विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई की है, उनमें अभिलाषी विश्वविद्यालय मंडी, हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कांगड़ा, वेस्ट वुड इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट जीरकपुर, भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संगरूर, आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज राजपुरा, और हरियाणा के अंबाला स्थित ई-मैक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों पर आरोप है कि इन्होंने लोक सेवकों और अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश करके डे स्कॉलर और छात्रावास में रहने वाले छात्रों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की और धोखाधड़ी से उच्च छात्रवृत्ति का दावा किया, जिससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ।

सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में अहम दस्तावेजों को जब्त करना आवश्यक था, और विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) ने इन विश्वविद्यालयों का रिकॉर्ड खंगालने के आदेश दिए हैं। साथ ही, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है, और जांच के दौरान करोड़ों रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसके अलावा, कुछ निजी संस्थानों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोपों से विधानसभा में गरमाया माहौल, सुधीर शर्मा ने 18 पर्यटन संपत्तियों सहित कई मामलों पर मांगा जवाब

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पर्यटन निगम की 18 संपत्तियों, जमीनों के आवंटन, टांडा मेडिकल कॉलेज और आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की तीन अहम सड़कों पर विधायक केवल सिंह पठानिया का फोकस, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा और नड्डी से गतड़ी सड़कों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांगड़ा में चुनावी जागरूकता की परीक्षा, 15 विधानसभा क्षेत्रों के 259 विद्यार्थियों ने निबंध और क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कांगड़ा के धर्मशाला स्थित बीएड कॉलेज में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 259 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम 20 नवंबर से पहले घोषित किए जाएंगे।

धर्मशाला में CM सुक्खू से नहीं हुई मुलाकात तो भड़के भाजपा नेता जय सिंह, चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात नहीं होने पर भाजपा नेता जय सिंह नाराज हो गए। चंबा की समस्याएं उठाने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के अगले चंबा दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है।