Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में अपनी तीन महिला सहकर्मियों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना देने और जान से मारने की धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

शिकायतकर्ता उषा, पत्नी रविंद्र कुमार, निवासी गांव लोहा, तहसील एवं जिला चंबा ने थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायत पत्र में बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 11 जून को उन्होंने अपनी तीन महिला सहकर्मियों के खिलाफ ईपीएफ की राशि खाते में जमा न होने के मामले को लेकर महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में उन्हें पता चला कि उन्हीं सहकर्मियों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

महिला का कहना है कि पुलिस ने जांच के दौरान संबंधित ठेकेदार को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके अनुसार यह आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने अपनी सहकर्मियों से शिकायत वापस लेने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि यदि शिकायत वापस ली गई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से कुछ अज्ञात लोग वाहन में उनका पीछा कर रहे हैं, जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

उधर, चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने नेपाल में लहराया तिरंगा, इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में वॉलीबॉल टीम बनी रनर-अप, अंडर-60 किलोग्राम...

नेपाल में आयोजित 10वीं इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम रनर-अप रही, जबकि वरुण चंदेल ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर शाहपुर, कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।