Kangra: कांगड़ा की डॉ. शालू बनीं भारतीय सेना में कैंसर विशेषज्ञ, हिमाचल के लिए गर्व का क्षण

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाड़थ की बेटी डॉ. शालू ने अपनी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारतीय सेना में कैप्टन के रूप में पद ग्रहण किया है और अब कोलकाता स्थित कमांड हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

डॉ. शालू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रेटवे पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजा का तालाब से पूरी की। जमा दो की पढ़ाई मेडिकल स्ट्रीम में चंडीगढ़ से की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से एमबीबीएस किया। इसके बाद इसी कॉलेज से कैंसर विशेषज्ञ के रूप में एमडी की डिग्री प्राप्त की।

एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीनियर रेजिडेंट की पात्रता हासिल की। इसके बाद भारतीय सेना की परीक्षा पास करके कैप्टन का पद हासिल किया।

डॉ. शालू के पिता शाम लाल हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से कनिष्ठ अभियंता के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता सुरेश कुमारी गृहिणी हैं। उनके भाई रवि नरियाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ में वरिष्ठ मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट हैं। वहीं, उनके पति डॉ. राहुल जागलान भारतीय सेना में मेजर हैं और चंडीगढ़ स्थित कमांड हॉस्पिटल में सर्जन के तौर पर कार्यरत हैं।

डॉ. शालू की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।