Himachal: हिमाचल में प्लॉट खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने रेरा के तहत रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी बढ़ोतरी की

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने घरेलू और वाणिज्यिक उपयोग के लिए विकसित किए जाने वाले प्लॉट्स की रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ा बदलाव करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। यह फैसला रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा के तहत लिया गया है, ताकि प्रदेश में प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाया जा सके। आवास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही ये नई दरें पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब प्लॉट्स की रजिस्ट्रेशन फीस परियोजना के प्रकार और क्षेत्र के आधार पर तय की गई है। आवासीय उपयोग के लिए विकसित प्लॉट्स पर पहले जहां 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क लिया जाता था, अब इसे बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 30 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है।

वहीं वाणिज्यिक उपयोग के लिए विकसित प्लॉट्स की फीस में भी बड़ा इजाफा किया गया है। पहले 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर अब ग्रामीण क्षेत्रों में 60 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। इसके अलावा जिन परियोजनाओं में आवासीय और वाणिज्यिक दोनों तरह के प्लॉट्स शामिल होंगे, उनके लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। ऐसी संयुक्त परियोजनाओं पर ग्रामीण क्षेत्रों में 45 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

अधिसूचना के अनुसार स्वीकृत योजनाओं के तहत भी संशोधित दरें लागू होंगी। आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत योजना में पहले 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर अब ग्रामीण क्षेत्र में 30 रुपये और शहरी क्षेत्र में 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। वाणिज्यिक उपयोग के लिए पहले 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर को बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में 60 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 80 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। वहीं संयुक्त आवासीय एवं वाणिज्यिक उपयोग की स्वीकृत योजना के तहत निर्मित क्षेत्र पर पहले 15 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर अब ग्रामीण क्षेत्र में 45 रुपये और शहरी क्षेत्र में 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है।

सरकार का मानना है कि नई दरों से प्लॉटेड विकास परियोजनाओं का पंजीकरण रेरा के तहत और अधिक सख्त होगा। इससे अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी और प्लॉट खरीदने वाले लोगों को बेहतर कानूनी सुरक्षा मिल सकेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 84 के तहत नियमों में संशोधन किया है, जिसे हिमाचल प्रदेश भू-संपदा (विनियमन और विकास) संशोधन नियम, 2025 नाम दिया गया है। इसके तहत अब किसी भी परियोजना के पंजीकरण के समय प्रमोटर को संशोधित रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से जमा करनी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।