Kangra: नूरपुर की बेटी आनंदिता ने रचा इतिहास, पीएचडी में चयन से पूरे इलाके में जश्न का माहौल

Date:

--Advertisement--

नूरपुर शहर के लिए गर्व का पल उस समय आया, जब वार्ड नंबर तीन निवासी विशाल कुमार की पुत्री आनंदिता का पीएचडी के लिए चयन हुआ। आनंदिता ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में वेजिटेबल साइंस विषय में पीएचडी में प्रवेश हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे नूरपुर और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आनंदिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नूरपुर के एक निजी पब्लिक स्कूल से की और जमा दो तक की शिक्षा यहीं से पूरी की। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर से बीएससी कृषि की डिग्री प्राप्त की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने वर्ष 2025 में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू से एमएससी कृषि की मास्टर डिग्री पूरी की।

अब आनंदिता ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में वेजिटेबल साइंस विषय में सीट प्राप्त की है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि को क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आनंदिता के पिता विशाल कुमार हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सुनीता स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। आनंदिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर आनंदिता का कहना है कि वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती हैं और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चाहती हैं। वहीं, नूरपुर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने आनंदिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और इसे शहर के लिए गर्व की बात बताया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।