Kangra: एकल सप्ताह में बच्चों की खेल प्रतिभा का जलवा, 53 मिल रजियाना में कबड्डी-खो-खो से लेकर कुश्ती तक मुकाबले

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। एकल अभियान के तहत चल रहे एकल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत कांगड़ा आंचल के भाग कांगड़ा स्थित 53 मिल (रजियाना) में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, खो-खो, दौड़ और कुश्ती जैसी पारंपरिक और लोकप्रिय खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ इन खेलों में भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर संभाग प्रशिक्षण प्रमुख रमेश जी, संभाग महिला प्रमुख निशा जी, अंचल अभियान प्रमुख मोनिका शर्मा, अंचल गतिविधि प्रमुख रीना जी, संच प्रशिक्षक डोली जी और राखी जी सहित गांव के अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को स्थानीय लोगों और अभिभावकों से भी भरपूर सराहना मिली।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।