Shimla: हिमाचल प्रदेश में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 3 जिलों के डीसी बदले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में तीन जिलों के डीसी बदले गए हैं, जिनमें लाहौल-स्पीति, सिरमौर और बिलासपुर शामिल हैं। मिशन डायरैक्टर एनएचएम प्रियंका वर्मा को डीसी सिरमौर, डीसी लाहौल-स्पीति राहुल कुमार को डीसी बिलासपुर और निदेशक एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामाजिक रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग किरण बडाना को लाहौल-स्पीति का डीसी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने इन तबादलों को अधिकारियों के अढ़ाई साल के कार्यकाल और उनके प्रदर्शन के आधार पर किया है। इसके अलावा, निदेशक आयुष डा. निपुण जिंदल को निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस बनाया गया है, जबकि वह एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त दायित्व को भी जारी रखेंगे। डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सिद्दकी को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है।

निदेशक सार्वजनिक वित्त और विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल को निदेशक आयुष, बंदोबस्त अधिकारी शिमला मंडल प्रदीप कुमार ठाकुर को मिशन निदेशक एनएचएम और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश एग्रो उद्योग निगम लिमिटेड शिमला रीमा कश्यप को निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति बनाया गया है।

इसके अलावा, डीसी सिरमौर सुमित किमटा को निदेशक एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामाजिक रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग और आयुक्त नगर निगम धर्मशाला जाफिर इकबाल को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड धर्मशाला के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आने वाले दिनों में और प्रशासनिक फेरबदल किए जाने की संभावना है, जिसमें पुलिस विभाग में भी बदलाव होंगे और कई जिलों के एसपी बदले जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।