Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 डैंटल डाक्टरों को दिया नियमितीकरण का तोहफा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 डैंटल डाक्टरों को नियमितीकरण का तोहफा दिया है, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग में अपनी दो वर्ष की संविदा सेवा पूरी की। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी की ओर से जारी आदेशों के तहत इन डाक्टरों को नियमित किया गया है। नियमितीकरण का निर्णय कार्मिक विभाग के निर्देशों और स्क्रीनिंग समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। एचपीसीएस (आरपी) नियम, 2022 के अनुसार इन डाक्टरों को वेतन मैट्रिक्स के स्तर-18 में नियमित किया गया है।

इनमें डा. भावना चौधरी (पीएचसी पटलांदर, हमीरपुर), डा. हितेश भारद्वाज (सीएचसी स्वारघाट, बिलासपुर), डा. सिम्मी टंडन (जोनल अस्पताल धर्मशाला, कांगड़ा), डा. अमित कुमार सुमन (पीएचसी धनेटा, हमीरपुर), डा. बवनीत कौर (सीएचसी धर्मपुर, सोलन), डा. गौरव कौंडल (पीएचसी तल्याणा, बिलासपुर), लेफ्टिनेंट कर्नल डा. अजय साहन (सीएचसी चिड़गांव, शिमला) और डा. साहिल मंढोत्रा (सीएचसी मढ़ी, मंडी) शामिल हैं। इन डाक्टरों ने 31 मार्च 2025 को स्वास्थ्य विभाग में दो वर्ष की संविदा सेवा पूरी की, जिसके बाद उन्हें नियमित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।