Shimla: शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Date:

--Advertisement--

शिमला के चौड़ा मैदान में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह प्रदर्शन राज्य सरकार द्वारा प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को एक साथ मिलाकर एक निदेशालय बनाने के खिलाफ किया गया था। पुलिस ने बालूगंज पुलिस थाना में धारा 189(2) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है।

करीब 800 से 900 अध्यापक संघ के सदस्य बिना अनुमति के इकट्ठा हुए और धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने धरने के लिए प्रशासन से आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ अपनी आवाज उठाना था।

पुलिस ने बताया कि यह प्रदर्शन अवैध था क्योंकि आयोजकों के पास इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।