हिमाचल को केंद्र की बड़ी सौगात! 403.92 करोड़ की पहली किस्त जारी, लेकिन साथ आए सख्त नियम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से बड़ी वित्तीय राहत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत प्रदेश को 403.92 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग से मंजूरी मिलने के बाद यह राशि तत्काल राज्य सरकार को जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के लिए कुल 3,049.20 करोड़ रुपये की 50 वर्षीय ब्याजमुक्त ऋण सहायता स्वीकृत की गई है, जिसमें यह पहली किस्त शामिल है।

Advertisement

केंद्र सरकार ने इस सहायता के साथ कई महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू की हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि इस योजना के तहत जारी धनराशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में किया गया या निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ, तो भविष्य में राज्य को मिलने वाले केंद्रीय करों के हिस्से से संबंधित राशि में कटौती की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस फंड से प्रदेश में लंबे समय से लंबित सड़क, पुल, जल शक्ति और अन्य आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने के लिए फंड जारी करने और उसके उपयोग को लेकर भी सख्त नियम तय किए हैं। राज्य सरकार को यह धनराशि सिंगल नोडल एजेंसी (एसएनए) खाते के माध्यम से 10 कार्य दिवसों के भीतर और अधिकतम 30 दिनों के अंदर संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों तक पहुंचानी होगी। यदि 30 दिनों के भीतर राशि एजेंसियों तक नहीं पहुंचती है, तो देरी की अवधि का ब्याज राज्य सरकार को केंद्र सरकार को चुकाना पड़ेगा।

Advertisement

इसके अलावा एसएनए खाते पर मिलने वाला ब्याज भी केंद्र सरकार को वापस जमा कराना होगा। वित्त मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम लाभार्थी तक भुगतान पहुंचाए बिना किसी भी एजेंसी द्वारा खातों में धनराशि रोककर रखना यानी फंड पार्किंग खर्च नहीं माना जाएगा। जारी की गई पूरी राशि का उपयोग 31 मार्च 2027 से पहले करना अनिवार्य होगा।

Advertisement

केंद्र सरकार ने विकास परियोजनाओं में मनमाने बदलाव रोकने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिन परियोजनाओं के लिए यह फंड स्वीकृत किया गया है, उनमें केंद्र की पूर्व अनुमति के बिना कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यदि नियमों का उल्लंघन किया गया, तो संबंधित वित्तीय सहायता रोकी जा सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: धर्मशाला में 20 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, मसरेहड और आसपास के इलाकों में सप्लाई रहेगी बाधित

धर्मशाला के मसरेहड और आसपास के क्षेत्रों में 20 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पुरानी एलटी लाइनों को बदलने और रख-रखाव के चलते विभाग ने शटडाउन की सूचना जारी की है।