Kangra: हिमाचल में सरकारी योजनाओं की सच्चाई: 15 साल से सुरजीत सिंह आवास योजना के इंतजार में

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत मलाहड़ी के पनियाला गांव में रहने वाले सुरजीत सिंह पिछले 15 वर्षों से सरकारी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। उनका स्लेटपोश मकान जर्जर हो चुका है, छत से बारिश का पानी टपकता है, और हर रात घर गिरने के डर में कटती है। सरकार योजनाओं का प्रचार तो खूब करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आती है।

सुरजीत सिंह, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। कम से कम 10 बार उन्होंने अपने घर की तस्वीरें अधिकारियों को सौंपी हैं, लेकिन उनकी फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। गांव में साधन-संपन्न लोगों को आवास योजना का लाभ मिल गया है, लेकिन उनका परिवार अब भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

उनके घर की हालत के साथ-साथ शौचालय की सुविधा भी अधूरी है। परिवार के सदस्यों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।सुरजीत सिंह सवाल उठाते हैं कि अगर सरकार सिर्फ राशन ही देना चाहती है, तो फिर बीपीएल सूची में नाम होने का क्या फायदा?

इस मामले पर जब खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों का सर्वे और जियो टैगिंग की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पंचायत सचिव नीलम ने बताया कि पनियाला गांव में अब तक जियो टैगिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।