Mandi: हिमाचल में भूस्खलन से हाईवे बंद: दिल्ली के 8 पर्यटक बाल-बाल बचे

Date:

--Advertisement--

मंडी: चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच रविवार दोपहर फिर से भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे कुछ समय के लिए बंद हो गया। 4 मील के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिससे वहां से गुजर रही दो कारें इसकी चपेट में आ गईं। इन कारों में दिल्ली के आठ पर्यटक सवार थे, जो मनाली से लौट रहे थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते गाड़ियों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

भूस्खलन के कारण एक कार को ज्यादा और दूसरी को कम नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद कंपनी की मशीनरी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। इस घटना के बाद दोपहर 3 बजे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम 5 बजे रास्ते को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

इससे पहले भी इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे हाईवे काफी देर तक बाधित रहा था। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण यात्रियों में डर बना हुआ है। पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी अनिल कटोच ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: कांगड़ा में बेसहारा मानसिक रोगियों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान, स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार और पुनर्वास...

कांगड़ा में मानसिक बीमारी के कारण भटक रहे बेसहारा लोगों की मदद के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। स्वास्थ्य जांच, उपचार, परामर्श और पुनर्वास सहायता के साथ जरूरतमंदों को उचित मनोचिकित्सीय संस्थान में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी।