Mandi: हिमाचल की बेटी काजल राय सदाना बनीं भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट जज एडवोकेट जनरल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की काजल राय सदाना ने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट जज एडवोकेट जनरल बनने का गौरव हासिल किया है। भारतीय सेना की चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित पासिंग आउट परेड में काजल ने यह उपलब्धि प्राप्त की। इस विशेष मौके पर उनके माता-पिता भूपेंद्र सदाना और अंजना सदाना, तथा छोटे भाई आशुतोष सदाना भी उपस्थित रहे।

काजल राय सदाना को भारतीय सेना में पहली पोस्टिंग सिक्किम में मिली है। उन्होंने अपनी जमा दो की पढ़ाई डीएवी मंडी से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने लॉ की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की और फिर एलएलएम नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला से किया।

भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए काजल ने एसएससी परीक्षा में तीन बार प्रयास किया। पहले दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरी बार पूरे देश में टॉप करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद, अब काजल भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट जज एडवोकेट जनरल के रूप में सेवाएं देंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।