हिमाचल हाईकोर्ट का शिक्षकों के निलंबन पर बड़ा फैसला, 90 दिन में समीक्षा नहीं तो आदेश अपने आप खत्म

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षकों के निलंबन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सीसीएस (सीसीए) नियमों के तहत निलंबन आदेश की 90 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर समीक्षा करना और उसकी अवधि बढ़ाने का आदेश जारी करना जरूरी है। अदालत ने कहा कि 90 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद निलंबन की समीक्षा या उसकी अवधि बढ़ाने की कार्रवाई किसी अमान्य हो चुके आदेश को दोबारा प्रभावी नहीं कर सकती।

हाईकोर्ट ने 91वें दिन निलंबन की अवधि बढ़ाने के लिए जारी सरकारी आदेश को अवैध ठहराते हुए तीनों याचिकाकर्ता शिक्षकों के निलंबन आदेश रद्द कर दिए। अदालत ने निर्देश दिया कि तीनों शिक्षकों को 90 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद से सभी सेवा लाभों के साथ ड्यूटी पर माना जाए।

क्या है पूरा मामला

मार्च 2026 में पीएम श्री जीएसएसएस जवाली में बारहवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल करवाने के आरोप में तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया था। इसके बाद निलंबन की अवधि बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से समीक्षा प्रक्रिया शुरू की गई।

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि निलंबन की समीक्षा की प्रक्रिया 6 जून 2026 को यानी 90 दिनों की अवधि के भीतर शुरू कर दी गई थी। हालांकि, निलंबन की अवधि बढ़ाने का अंतिम आदेश 12 जून 2026 को जारी हुआ, जो 91वां दिन था।

90 दिन की समय सीमा को लेकर कोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सीसीएस (सीसीए) नियमों के नियम 10 के तहत 90 दिनों के भीतर निलंबन आदेश की समीक्षा और उसकी अवधि बढ़ाने का आदेश जारी होना अनिवार्य है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल समीक्षा प्रक्रिया समय पर शुरू कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक आदेश जारी होना चाहिए।

अदालत ने कहा कि 90 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद की गई समीक्षा या निलंबन अवधि बढ़ाने की कार्रवाई पहले ही अमान्य हो चुके निलंबन आदेश को पुनर्जीवित नहीं कर सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने तीनों शिक्षकों के निलंबन आदेश रद्द करते हुए उन्हें 90 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद से सभी लाभों के साथ ड्यूटी पर माना।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।