हिमाचल हाईकोर्ट ने जारी किया 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर—देखें कब रहेंगी लंबी छुट्टियां, कब होंगे वर्किंग शनिवार!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 12 जनवरी से 22 फरवरी 2026 तक विंटर वैकेशन, जबकि 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वैकेशन रहेगा। खास बात यह है कि इन दोनों अवकाश अवधि में हाईकोर्ट की रजिस्ट्री खुली रहेगी, ताकि जरूरी कार्य प्रभावित न हों।

कैलेंडर के मुताबिक, वर्ष भर में सभी रविवार और हर दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके अलावा कई प्रमुख त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अदालत बंद रहेगी।

इन त्योहारों पर रहेगा अवकाश

– 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
– 4 मार्च: होली
– 21 मार्च: ईद-उल-फित्तर
– 26 मार्च: रामनवमी
– 27 मार्च: हाईकोर्ट हॉलीडे
– 3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
– 13 अप्रैल: हाईकोर्ट हॉलीडे
– 14 अप्रैल: अम्बेदकर जयंती
– 15 अप्रैल: हिमाचल दिवस
– 1 मई: बुद्ध पूर्णिमा
– 27 मई: ईद-उल-जुहा
– 26 जून: मुहर्रम
– 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
– 28 अगस्त: रक्षाबंधन
– 4 सितंबर: जन्माष्टमी
– 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
– 19–24 अक्टूबर: दशहरा अवकाश
– 7–10 नवंबर: दीपोत्सव
– 11–13 नवंबर: हाईकोर्ट हॉलीडे
– 24 नवंबर: गुरु नानक देव जयंती
– 25 दिसंबर: क्रिसमस

कुछ तारीखें रविवार को पड़ने के कारण छुट्टियां नहीं मिलेंगी

जैसे—25 जनवरी (पूर्ण राजस्व दिवस), 1 फरवरी (गुरु रविदास जयंती), 15 फरवरी (महाशिवरात्रि), 19 अप्रैल (परशुराम जयंती) आदि।

इन शनिवारों को हाईकोर्ट रहेगा खुला

– 28 फरवरी
– 7 मार्च
– 18 अप्रैल
– 25 अप्रैल
– 30 मई
– 20 जून
– 22 अगस्त
– 31 अक्टूबर
– 28 नवंबर

2026 के विस्तृत अवकाश कैलेंडर के जारी होने से अब वकीलों, कर्मचारियों और litigants सभी को अपनी कार्य योजना पहले से तय करने में आसानी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कांगड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज! बारिश हुई तो यहां होगा कार्यक्रम, एसडीएम ने दिए अहम निर्देश

कांगड़ा में 15 अगस्त के उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बारिश होने की स्थिति में समारोह जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा।