Shimla: हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा! अब 5 साल की डेली सेवा पर मिलेगा 1 साल का नियमित सेवा लाभ, पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

सरकार ने तय किया है कि 15 मई 2003 के बाद नियमित हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब 5 वर्ष की दैनिक सेवा के बदले 1 वर्ष की नियमित सेवा का लाभ पेंशन की गणना में दिया जाएगा। यानी जिन कर्मचारियों ने 10 साल या उससे अधिक समय तक दैनिक वेतन पर काम किया है, उन्हें अधिकतम 2 वर्ष की नियमित सेवा का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि इससे उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें सेवानिवृत्ति के समय 10 वर्ष की नियमित सेवा पूरी न होने के कारण पेंशन से वंचित रहना पड़ा था। अब वे 5 वर्ष की दैनिक सेवा को 1 वर्ष की नियमित सेवा के बराबर गिनवा सकेंगे, और अगर इस गणना से वे 10 वर्ष की अर्हक सेवा पूरी करते हैं, तो उन्हें पेंशन का हक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सी.सी.एस. पेंशन नियम, 1972 के तहत इस निर्णय को लागू करेगी और ऐसे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) में वापस आने का भी विकल्प देगी। यह कदम प्रदेश सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को और मजबूत करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

भाई दूज के सार्वजनिक अवकाश के कारण शाहपुर में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग रद्द कर दिए गए हैं। SDM कार्यालय ने अब इनके आयोजन की नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की है।

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।