हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 HAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा; देखें पूरी सूची

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नौ हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त पदों का कार्यभार सौंप दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Advertisement

जारी आदेशों के मुताबिक, सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन नरेंद्र कुमार-II को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा अब एसडीएम कुपवी का कार्य भी संभालेंगे।

Advertisement

इसी तरह एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह को उप आयुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एसडीएम शिमला (ग्रामीण) मनजीत शर्मा को उप आयुक्त शिमला का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) हमीरपुर राजीव ठाकुर अब नगर निगम हमीरपुर के संयुक्त आयुक्त का कार्य भी देखेंगे।

Advertisement

सरकार ने केलांग में तैनात कुनिका एकर्स को एसडीएम उदयपुर और उप आयुक्त लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। वहीं एसडीएम बिलासपुर राज कुमार-II को उप आयुक्त बिलासपुर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी, एनएचएआई बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा एसडीएम जुब्बल गुरमित ग्यालछेन नेगी को एसडीएम कोटखाई का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। वहीं एसडीएम शिलाई जस पाल अब एसडीएम कफोटा का कार्य भी संभालेंगे।

Advertisement

प्रदेश सरकार का कहना है कि इन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपने का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करना और विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।