Chamba: हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारी नियुक्ति बिल का विरोध: एचजीसीटीए ने काले बिल्ले लगाकर जताया असंतोष

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेज शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी नियुक्ति तथा सेवा शर्तें बिल 2024 के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के आह्वान पर चम्बा जिले के राजकीय महाविद्यालय, तेलका की स्थानीय यूनिट ने काले बिल्ले लगाकर और गेट मीटिंग के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया।

इस बिल के विरोध की वजह अनुबंध आधार पर नियुक्त कॉलेज प्रवक्ताओं के साथ हो रही कथित नाइंसाफी है। 2009 से लंबी लड़ाई के बाद, इन प्रवक्ताओं को उच्च न्यायालय शिमला से न्याय मिला था। कोर्ट के फैसले के अनुसार, कर्मचारियों को उनकी पहली नियुक्ति तिथि से सभी लाभ और वरिष्ठता देने का आदेश दिया गया था। हालांकि, अब तक केवल कुछ ही प्रवक्ताओं को यह लाभ मिल पाया है, जबकि अधिकांश शिक्षक इससे वंचित हैं।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक नया बिल पेश किया है, जिसे 12 दिसंबर 2003 से लागू माना जाएगा। इस बिल का उद्देश्य कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज करते हुए, अनुबंधकाल को नियुक्ति तिथि में शामिल न करना है, ताकि कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ सीमित किए जा सकें। इससे सरकारी कर्मचारियों में असंतोष फैल गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

एचजीसीटीए के अनुसार, जब प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू की थी, तब कर्मचारियों ने इसका स्वागत किया था। लेकिन उसके बाद से एक के बाद एक कर्मचारी विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि यह बिल कर्मचारियों के हकों का हनन करता है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

तेलका कॉलेज में आयोजित विरोध प्रदर्शन में प्रोफेसर केहर सिंह, विदुशी और राहुल मेहरा ने काले बिल्ले लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया...

हमीरपुर की डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।