Una: मलाहत में स्कूटी चालक से चिट्टा बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

मलाहत (ऊना): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मलाहत में पुलिस ने एक स्कूटी चालक के पास से 05.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मलाहत में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में एक सिगरेट की डिब्बी में छुपाकर रखा हुआ 05.73 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान कृष्ण गोपाल सैनी उर्फ बब्बू, निवासी वार्ड नंबर 4, विकास नगर, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement – HIM Live Tv

एसपी राकेश सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है और जिले में किसी भी प्रकार के नशे की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का यह अभियान नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, समारोह में मिला सम्मान; 2 को स्वर्ण, 5 को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य खंड शाहपुर की 20 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37; बोर्ड ने CCTV को लेकर भी दिए सख्त निर्देश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्तूबर में होने वाली एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र बनाए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37 और किन्नौर में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र होंगे। बोर्ड ने CCTV फुटेज छह महीने तक सुरक्षित रखने समेत कई सख्त नियम तय किए हैं।

50 की उम्र में पिता ने बेटी के साथ की LLB, बेटी ने किया टॉप तो पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान; दोनों की...

कांगड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा ने 50 की उम्र में बेटी अंशिका के साथ LLB की पढ़ाई पूरी की। विश्वविद्यालय के ओवरऑल परिणाम में अंशिका ने टॉप किया, जबकि उनके पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।