Kangra: हिमाचल में कुख्यात महिला तस्कर पिंकी नजरबंद, नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुख्यात महिला तस्कर पिंकी पत्नी दिलीप कुमार, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा को नजरबंद करने का आदेश जारी किया है। गृह सचिव एवं निरुद्ध प्राधिकरण ने प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिकिंग (PIT) एनडीपीएस अधिनियम के तहत यह फैसला लिया, जिसे नशा तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि 23 मार्च 2024 को पुलिस ने छन्नी क्षेत्र में बलविंद्र उर्फ सूरज पुत्र जोगिंद्र पाल, निवासी गांव व डाकघर बनाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब) को 7.92 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि इस तस्करी में पिंकी भी शामिल थी, जिसे 10 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि पिंकी पहले भी कई बार हेरोइन तस्करी में पकड़ी जा चुकी थी, लेकिन उसने अवैध कारोबार जारी रखा। इसे देखते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने 26 जून 2024 को गृह सचिव को महिला को निरुद्ध करने की सिफारिश भेजी। गृह सचिव एवं निरुद्ध प्राधिकरण ने मामले की गंभीरता को देखते हुए PIT NDPS अधिनियम की धारा 3(1) के तहत महिला को नजरबंद करने के आदेश जारी कर दिए, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

डीएसपी के अनुसार, पिंकी पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसे 5 मई 2021 को 8.07 ग्राम हेरोइन, 28 अप्रैल 2022 को 5.74 ग्राम हेरोइन, 28 नवंबर 2022 को 6.05 ग्राम हेरोइन और 23 मार्च 2024 को 7.92 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक नूरपुर पुलिस जिले में पांच कुख्यात नशा तस्करों के विरुद्ध नजरबंदी के आदेश प्राप्त किए जा चुके हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।