Himachal: हिमाचल में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन अब व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100 नंबर) को अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबोट शुरू किया है। अब नागरिक 9418601100 नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि इस नई सुविधा से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

व्हाट्सऐप पर “Hi” भेजते ही इंटरएक्टिव मेन्यू प्राप्त होगा, जिसमें शिकायत पंजीकरण, हेल्पलाइन से कॉल बैक, शिकायत की स्थिति जांचने और फीडबैक देने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह चैटबोट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मार्गदर्शन देगा और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेगा।

एडीएम ने कहा कि नागरिकों को इस आधुनिक सेवा का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।