Shimla: हिमाचल में हाई प्रोफाइल मामला: मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत की गुत्थी गहरी, 5 दिन पहले हुई थी मृत्यु

Date:

--Advertisement--

शिमला में पावर कॉर्पोरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु उनके शव मिलने से पांच दिन पहले ही हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत 11 मार्च की रात या 12 मार्च की सुबह हुई थी, जबकि उनका शव 16 मार्च को बरामद किया गया। हालांकि, रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। इस कारण डायटम टेस्ट किया जा रहा है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विमल नेगी 10 मार्च को लापता हुए थे, जिसके बाद 11 मार्च को शिमला के सदर थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उनकी अचानक हुई मौत और शव मिलने में हुए अंतराल ने मामले को संदेहास्पद बना दिया है। इस हाई प्रोफाइल केस की जांच के लिए शिमला एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीशनल एसपी) की अध्यक्षता में सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

जांच के तहत एसआईटी टीम लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। उनके कार्यालय को भी लापता होने के बाद से सील कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और सभी की नजरें अब एफएसएल रिपोर्ट और डायटम टेस्ट के नतीजों पर टिकी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।

20 साल की सेवा के बाद भी नियमित नहीं किया कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, नियमितीकरण के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि 20 वर्षों तक लगातार सेवा लेने के बाद कर्मचारी को नियमित न करना मनमाना, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक है। कोर्ट ने खेल विभाग को याचिकाकर्ता दिनेश कुमार को पंप ऑपरेटर के पद पर सभी परिणामी लाभों के साथ नियमित करने का आदेश दिया है।