Una: स्वास्थ्य मंत्री ने किया क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने 25 जनवरी को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुलभ और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में समुचित स्टाफ सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर उपचार और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

डॉ. शांडिल ने मंडी में संचालित नशा निवारण केंद्र की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए उन्होंने प्रभावित युवाओं के उपचार और पुनर्वास हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पार्षद राजेन्द्र मोहन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.सी. वर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।