Chamba: युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

Date:

--Advertisement--

चंबा, 25 जनवरी: 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस के दरबार हॉल में “वोट जैसा कुछ नहीं – वोट ज़रूर डालेंगे हम” विषय पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की।

अपने संबोधन में मुकेश रेपसवाल ने ज़िला वासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं और भावी मतदाताओं से मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर किया गया मतदान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने गत लोकसभा और विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने युवाओं सहित सभी मतदाताओं से इन चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं।

कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व को लेकर शपथ दिलाई गई और युवा भावी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भी भेंट किए गए।

विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संयुक्त निदेशक केशव राम, प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, तहसीलदार राजस्व दीक्षित राणा, सहायक अभियंता विद्युत हंसराज चौहान, ओएसडी उच्च शिक्षा उमाकांत आनंद, और तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद, 27 साल के दो युवक जांच के घेरे में; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर के मेन बाजार स्थित गुरु कृपा हैंडलूम में तलाशी के दौरान एक पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में 27 वर्षीय अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पालमपुर निवासी वरुण खन्ना की तलाश जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026: कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबलों में मिलेंगे 25 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, पंजीकरण 17 सितंबर तक

शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026 में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित होंगे। लड़कों की सीनियर ओपन टीमों के लिए विजेता पुरस्कार 25,000 रुपये तक रखा गया है, जबकि लड़कियों की स्कूली टीमों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रतियोगिता शाहपुर ग्राउंड में होगी। पंजीकरण और जानकारी के लिए 98829 71061 या 98055 08774 पर संपर्क करें।

Kangra: पिता की स्मृति में केवल सिंह पठानिया ने तल माता मंदिर को दिया खास तोहफा, भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का किया लोकार्पण

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में तल माता मंदिर मार्ग पर बने भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का लोकार्पण किया। उनकी माता विद्या देवी ने इनका निर्माण करवाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।