Himachal: हर्ष महाजन का कांग्रेस पर वार: बोले- नेतृत्व फेल, फाइव स्टार संस्कृति और भ्रष्टाचार ने पार्टी खत्म कर दी

Date:

--Advertisement--

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण उसका नेतृत्व विहीन हो जाना, फाइव स्टार संस्कृति और गहराता भ्रष्टाचार है। उन्होंने साफ कहा कि अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और न ही पार्टी में किसी भी नेता के लिए कोई भविष्य की उम्मीद बची है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब दिशाहीन हो चुकी है और इसका असर राज्यों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक साफ नजर आता है।

Advertisement – HIM Live Tv

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में हर्ष महाजन ने कहा कि देश ने पिछले एक दशक में असाधारण विकास किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को एक समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र बनाया है। वहीं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग पूछ रहे हैं कि यह सरकार कब जाएगी क्योंकि इससे आम जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है।

हर्ष महाजन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक पदों पर ऐसे आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया है, जिन्हें न तो राज्य के मामलों की जानकारी है और न ही कोई अनुभव। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और यह सरकार सिर्फ अपने निजी विकास में लगी है, जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हिमाचल प्रदेश विकास की पटरी से उतर चुका है और इसे दोबारा पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए महाजन ने कहा कि देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ ने करोड़ों लोगों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि अब 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है, जो पहले कभी संभव नहीं था।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे जिनमें जिला अध्यक्ष रतन पाल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, डॉ. राजेश कश्यप, कुमारी शीला, तरसेम भारती, शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा और संजीव मोहन प्रमुख रूप से शामिल थे। इन नेताओं की मौजूदगी ने इस प्रेस वार्ता को राजनीतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।