हरिपुर में कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

Date:

--Advertisement--

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू भाइयों की धर्म पूछकर हत्या किए जाने के विरोध में देहरा विधानसभा क्षेत्र की तहसील हरिपुर में व्यापार मंडल की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में हरिपुर बस स्टैंड से एक विशाल रैली निकाली गई, जो पूरे बाजार में घूमी। इस दौरान पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।

मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया, जिसमें 28 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के विरोध में हरिपुर व्यापार मंडल ने गहरा रोष प्रकट करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान स्थानीय जनता ने भी व्यापार मंडल का पूरा सहयोग किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।