Kangra: ज्वालामुखी में अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में शव की पहचान पंकज कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी वटाहण, पंचरुखी के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 जनवरी को पुलिस थाना पंचरुखी में दर्ज करवाई गई थी। शव की परिस्थितियों और जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह मामला हत्या का पाया गया, जिसके तहत पुलिस थाना पंचरुखी में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि जांच चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि मृतक पंचरुखी से लापता हुआ था और उसका शव ज्वालामुखी थाना क्षेत्र में बरामद हुआ। पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पड़ोस में रहने वाली निशु कुमारी, उसके पति सुशील कुमार और निशु के पिता उत्तम चंद को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक से उनके पुराने मतभेद थे। 18 जनवरी को निशु कुमारी ने पंकज कुमार को अपने घर बुलाया, जहां उसने लोहे के औजार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में बंद कर निशु कुमारी एक विवाह समारोह में पालमपुर चली गई।

विवाह समारोह से लौटने के बाद, निशु कुमारी ने अपने पति सुशील कुमार, बहन रजनी, जीजा अजय, पिता उत्तम चंद और बहन के बेटे अभिषेक के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शव को कंबल में लपेटकर निजी वाहन में डालकर ज्वालामुखी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया गया। इसके बाद कंबल और वाहन के कवर को अलग स्थान पर जलाया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए वाहन को धोकर पंचरुखी वापस आ गए।

फोरेंसिक टीम ने अलग-अलग स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश कर रही है। इस घटना में संलिप्त तीन आरोपी अजय, रजनी और अभिषेक पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल में बंद हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों को कानून के तहत सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

UGC-NET और HP SET दोनों में सफलता, रोहड़ू की आरुषि चौहान ने एक ही साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

रोहड़ू के छुपाड़ी गांव की आरुषि चौहान ने राजनीति विज्ञान में UGC-NET जून 2026 और HP SET-2026 दोनों परीक्षाएं पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। UGC-NET में 202 अंक और 97.874825 पर्सेंटाइल के साथ वह असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र हुई हैं।

NEET में सफलता के बाद शिखा शर्मा को IGMC शिमला में MBBS सीट, नगरोटा बगवां की खरठ पंचायत का बढ़ाया मान

कांगड़ा के नगरोटा बगवां के बाबा बड़ोह क्षेत्र की शिखा शर्मा ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर IGMC शिमला में MBBS में प्रवेश हासिल किया है। खरठ पंचायत की बेटी की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।