Kangra: जीत के बाद विधायक Kewal Singh Pathania से मिले गोरड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान और वार्ड सदस्य, मिला आशीर्वाद

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई। पंचायत राज चुनाव-2026 में जीत हासिल करने के बाद ग्राम पंचायत गोरड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान विक्रांत कुमार और वार्ड सदस्यों ने माननीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वार्ड सदस्य श्रीमती प्रियंका देवी के पति रिंकु, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, वार्ड सदस्य राजेश कुमार तथा पंचायत के कई स्थानीय समर्थक भी मौजूद रहे।

रैत स्थित कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर Kewal Singh Pathania ने प्रधान विक्रांत कुमार और वार्ड सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने सभी का मुंह मीठा करवाया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विधायक ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधि विकास की पहली कड़ी होते हैं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोरड़ा पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम लोगों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान पंचायत के समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा बगवां में स्कूटी सवार दो युवक गिरफ्तार, 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद; CIA टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में CIA टीम ने मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चंबा निवासी सार्थक और धर्मशाला के गमरू निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: कांगड़ा में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने 14 अक्टूबर की देर रात हनुमान मंदिर, घाट NH के पास कार्रवाई कर 5.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ओडर निवासी 34 वर्षीय दीपक कपूर को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।