Kangra: जीत के बाद विधायक Kewal Singh Pathania से मिलीं झरेड़ पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान अंजना देवी शर्मा, मिला आशीर्वाद

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 31 मई। पंचायत राज चुनाव-2026 में जीत हासिल करने के बाद ग्राम पंचायत झरेड़ की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती अंजना देवी शर्मा ने अपने सहयोगियों और समर्थकों के साथ विधायक एवं उप मुख्य सचेतक Kewal Singh Pathania से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री संजय कुमार, वार्ड सदस्य सुशील कुमार तथा झरेड़ पंचायत के कई स्थानीय समर्थक भी मौजूद रहे।

रैत स्थित कार्यालय में आयोजित इस मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित प्रधान और उनके साथ पहुंचे प्रतिनिधियों ने विधायक से आशीर्वाद प्राप्त किया। Kewal Singh Pathania ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अंजना देवी शर्मा और वार्ड सदस्यों को शानदार जीत की बधाई दी। उन्होंने उनका मुंह मीठा करवाया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधियों की भूमिका ग्रामीण विकास में बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि झरेड़ पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

अंजना देवी शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पंचायत की जनता को देते हुए सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डेढ़ साल से कानून से बच रहा था आरोपी, बैजनाथ पुलिस ने आखिरकार दबोचकर भेजा जेल

बैजनाथ पुलिस ने उद्घोषित अपराधी तिलक राज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में मार्च 2025 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

शाहपुर की बागडू पंचायत की पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले लिए गए। किन्नरों के लिए स्वैच्छिक बधाई राशि 2,100 रुपये तय की गई, जबकि नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का भवन मुआवजा दिया जाएगा।

हिमाचल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।