शिमला में स्क्रब टाइफस ने ली पहली जान, 34 वर्षीय महिला की मौत; सैप्सिस और सैप्टिक शॉक भी बने कारण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टाइफस से पहली बार मौत दर्ज हुई है। 34 वर्षीय एक महिला को सिविल अस्पताल रोहड़ू से सैप्सिस और सैप्टिक शॉक के कारण रैफर किया गया था। जांच में महिला स्क्रब टाइफस पॉजिटिव पाई गई। इस बीमारी से पीड़ित महिला एमआईसीयू में भर्ती थी, लेकिन शनिवार को मिली रिपोर्ट के बाद रविवार तड़के करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया।

अब तक आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के कुल 7 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें यह पहली मौत है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में 15 जून से 15 अक्टूबर तक बरसाती मौसम रहता है, जो खासकर किसानों के लिए चुनौती भरा होता है। इस दौरान खेतों में काम करते वक्त अगर सावधानी नहीं बरती गई तो जानलेवा स्क्रब टाइफस हो सकता है।



डॉक्टरों के अनुसार, स्क्रब टाइफस जिसे बुश टाइफस भी कहा जाता है, एक संक्रामक बीमारी है, जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से फैलती है। यह बीमारी चिगर नामक कीड़े के काटने से होती है। काटे जाने के 10-12 दिन बाद बुखार, सिर दर्द और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी सैप्सिस और सैप्टिक शॉक जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है।

सैप्सिस वह स्थिति है जब शरीर संक्रमण के प्रति असामान्य प्रतिक्रिया करता है और अंगों को नुकसान पहुंचाता है। सैप्टिक शॉक इसका सबसे खतरनाक रूप है, जिसमें रक्तचाप इतना नीचे चला जाता है कि अंगों तक रक्त पहुंचना बंद हो जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

स्क्रब टाइफस के दौरान मरीज को तेज बुखार होता है, जो 104 से 105 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखें, कीटनाशक का छिड़काव करें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

Advertisement – HIM Live Tv


खासकर बरसात के मौसम में सतर्कता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।